इंदौर मे मोहम्मद ने खुद को महेश बताया, महाकाल ले गया, शादी की,लड़की को मुस्लिम बनाया ओर अब ……

आरोपी

इंदौर(मध्यप्रदेश) बंबई बाजार के मोहम्मद वासिल पर एमआइजी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। दुष्कर्म पीड़िता से मोहम्मद वासिल ने खुद का नाम महेश यादव बताकर शारीरिक संबंध बनाए थे। अलग-अलग मंदिरों में भी ले गया। मंगलसूत्र और माला पहनाकर शादी की। टीआइ अजय वर्मा के मुताबिक मूलत: शाजापुर निवासी 24 वर्षीय महिला फिलहाल,श्रीनगर एक्सटेंशन में रहती है। चार साल पूर्व ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स करने इंदौर आई थी। वर्ष 2018 में खजराना निवासी शाहबाज मुस्तिम खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शाहबाज पर पलासिया थाने में केस दर्ज करवा दिया था। इसी दौरान मोहम्मद वासिल संपर्क में आया।उसने कहा कि उसका नाम महेश यादव है। हिंदूहोने के नाते शाहबाज के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में मदद करना चाहता है। वासिल उसे थाने व कोर्ट ले जाने लगा।नजदीकी बढ़ाई और  महाकाल व हरसिद्धि मंदिर (उज्जैन) ले गया।माला और मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर ली। कुछ दिन बाद असली नाम मोहम्मद वासिल बताया और कहा दोस्त शाहबाज को दुष्कर्म केस से निकालने के लिए ऐसा करना पड़ा।  वासिल के मामा (मौलवी) रिजवान मंसूरी ने घर पर ही निकाह करवाया और महिला का मतांतरण कर इनाया नाम रख दिया। उसका आरोप है कि पिछले साल गर्भवती हुई तो वासिल के दूसरे मामा जियाउल रहमान उर्फ गोलू और पिता सईद एहमद ने छत्रीपुरा स्थित निजी अस्पताल में गर्भपात करवा दिया। पीडिता को दस दिन अस्पताल में रखा,लेकिन पर्चे में एक दिन भर्ती बताया। उसका गर्भपात करवाया और पर्चे में डेंगू का उपचार लिखवाया।

• निजी अस्पताल में गर्भपात करवाया, पर्च में डेंगू का उपचार लिखवाया

• दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस

 पति के लापता होने पर थाने पहुंची महिला का आरोप है कि पूरी साजिश में जियाउल रहमान, रिजवान मंसूरी  सईद अहमद भी शामिल हैं। आरोपित सोने की हेराफेरी में भी लिप्त है । साजिश के तहत वासिल को गायब कर दिया  21 दिन पूर्व  वह अजमेर का बोलकर गया था। स्वजन  ने उसे ढूंढा नहीं। पीड़िता ने ही गुमशुदगी दर्ज करवाई।टीआइ के मुताबिक एट्रोसिटी एक्ट, अवैध गर्भपात और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज कर लिया है। जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं,उन्हें भी आरोपित बनाया जाएगा।

साभार-नईदुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *