आज सायं सभी स्वयंसेवकों को ऑनलाइन मार्गदर्शित करेंगे संघ प्रमुख

\"\"

इंदौर ● चीन प्रदत्त वैश्विक महामारी कोरोना एवं उससे रोकथाम के इस परिवेश में अपने सभी स्वयंसेवकों को वर्तमान परिदृश्य में इन चुनौती से लड़ने हेतु प्रेरित करने स्वयं संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत आज सायं 5 बजे ऑनलाइन संबोधित करेंगे। 

सर्व विदित हैं कि आज सम्पूर्ण भारत ही नही अपितु विश्व वर्तमान में इस महामारी का डंटकर सामना कर रहा हैं। भारत में इसे बढ़ने से रोकने के लिए गत माह से सभी जगह लॉकडाउन लगा हुआ हैं। तमाम समाजिक संस्थाएँ पूरे देश में भोजन सहित आवश्यक सामानों की आपूर्ति हेतु अपने सेवा कार्य संचालित कर रही हैं। सेवा के इस महायज्ञ में संघ भी अपने संगठन सेवा भारती के माध्यम से अपनी आहुति प्रकट कर रहा हैं। संघ के द्वारा प्रत्येक नगर, जिला, विभाग में भोजन पैकेट, राशन, दवाइयों का वितरण जारी हैं। 

इस परिप्रेक्ष्य में अपने स्वयंसेवको को इस कार्य हेतु प्रेरित करने एवं सम्पूर्ण समाज को इस दुष्कर समय में ढांढस बांधने हेतु इस बार अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा इस बौद्धिक वर्ग का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें परिवार सहित सहभागिता का निर्देश सभी स्वयंसेवकों को दिया जा रहा हैं। संघ द्वारा इसके पूर्व भी कुटुम्ब शाखा, ऑनलाइन मिलन द्वारा कई कार्यक्रम किए जा चुके हैं। 

संघ के नागपुर के मा. महानगर संघचालक राजेश लोया के अनुसार सायं 5 बजे इस बौद्धिक वर्ग का प्रसारण संघ के अधिकृत यूट्यूब चैनल RSS.Org के साथ ही फेसबुक पेज पर किया जाएगा। जिस पर संघ प्रमुख स्वयंसेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

●●●

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *