वैक्सिनेशन से लेकर आग-नियन्त्रण सभी कार्य में स्वयंसेवक तत्पर

कोविड महामारी की विकरालता को देखते हुए वैक्सिनेशन ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण तरीका लग रहा है, जिससे लोगों की जान बचायी जा सकती है। देवास में आज २४, अप्रैल को  अनामय विद्यालय परिसर में टीकाकरण चल रहा है। इसके आसपास के रहवासियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने के लिये संघ के स्वयंसेवक अलसुबह ही घर से निकल पड़े। चेहरे पर मास्क लगाये हुए, हाथ में सैनिटाइजर लिये संघ के गणवेश में ये कार्यकर्ता घरों से निकाल कर लोगों को टीकाकरण के लिये ला रहे है।
टीकाकरण केन्द्र पर भी व्यवस्था बनाने का काम स्वयंसेवक कर रहे है। सरकारी तंत्र का स्टाफ अस्पतालों में लगा हुआ है, इस स्थिति में स्टाफ की कमी को देखते हुए वैक्सिनेशन केन्द्र की आंतरिक एवं बाह्य दोनों व्यवस्थाओं में संघ के कार्यकर्ता लगे हुए है।
अनामय विद्यालय वैक्सिनेशन केन्द्र के पीछे इसी दौरान आग लग गयी। केन्द्र पर जैसे ही आग लगने की सुचना प्राप्त हुई, संघ के कार्यकर्ताओं का एक जत्था आग बुझाने के लिये दौड़ पडा। आग लगने के स्थल पर कई वाहन खड़े थे। स्वयंसेवकों की सुझबुझ, तत्परता एवं  त्वरित कार्यवाही से आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड आने के पूर्व ही पूर्व आग को नियंत्रित कर, किसी बड़ी अनहोनी को होने से रोक दिया गया।

\"\"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *