शाजापुर : आरिफ खान ने की घर वापसी, सनातन धर्म अपनाकर बने आनंद त्यागी ……

आरिफ खान ने कहा कि सनातन धर्म और परंपराओं से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसा किया है।……

मध्यप्रदेश में शाजापुर जिले के शुजालपुर निवासी आरिफ खान ने घर वापसी की है। बुधवार को आरिफ खान ने मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और स्थानीय मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और परंपराओं से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसा किया है। अब उन्हें आनंद त्यागी के नाम से जाना जाएगा। उनका कहना था कि उन्होंने स्वेच्छा से फैसला किया है। उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

इस मौके पर बजरंग दल – विहिप के विभाग मंत्री राजेश जादम ने इसे घर वापसी बताते हुए कहा कि कहा कि सनातन धर्म के द्वार सबके लिए खुले हैं। हैं। शाजापुर में यह पहला मामला है। आरिफ का परिवार शुजालपुर में वर्षों से रहा रहा है।

बताया गया कि गत माह आरिफ हिंदू महिला से विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार कराने लाल घाटी स्थित कोर्ट पहुंचा था। इसकी भनक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं  को लग गई थी। इसके बाद न्यायालय परिसर में हंगामा हुआ था। तब लालघाटी थाना पुलिस महिला और आरिफ दोनों को थाने ले आई थी। यहां किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं होने पर आरिफ को छोड़ दिया गया था, जबकि महिला को राजगढ़ जिले में नारी निकेतन केंद्र भेज दिया गया था। उस समय दोनों ने पुलिस को बताया था कि वे आपसी सहमति से दो साल से साथ रहे हैं और विवाह करना चाहते हैं। युवक के सनातन धर्म अपनाने को इससे भी जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *