
ये पहला अवसर है जब इंदौर में स्वराज गौरव को चिरस्थाई बनाने के लिए सामाजिक परिवेश में महिलाएं वाहन रैली के माध्यम से अपनी सशक्त भागीदारी का प्रदर्शन करेंगी। आयोजक स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति,इन्दौर महानगर की सह संयोजक माला सिंह ठाकुर ने बताया आज हम सभी स्वराज के महोत्सव वर्ष के गर्व का अनुभव कर रहे हैं। देश की स्वाधीनता के लिए चले लंबे संघर्ष के कालखंड में अमर हुए बलिदानियों का स्मरण करने का यह सुअवसर है। देश – धर्म की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। जिनका स्मरण हम सदैव करते ही हैं। किंतु इस वर्ष विशेष अवसर है उन अज्ञात वीरांगनाओं, क्रांतिकारियों और उनके तपस्वी परिवारों के स्मरण के साथ ही अपनी माला संतान को देश के लिए न्यौछावर करने वाली वीर माताओं के स्मरण का इस निमित्त इंदौर शहर में विभिन्न आयोजन स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति द्वारा किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 जून, 2022 शनिवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मातृशक्ति की दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। समय – दोपहर 4:30 बजे रैली लालबाग और बाल विनय मंदिर दो स्थानों से निकलकर किला मैदान आयेगी।मुख्य कार्यक्रम – 5.30 बजे किला मैदान परिसर में होगा। आयोजक स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति, इंदौर महानगर।